Droupadi Murmu News in Hindi: द्रौपदी मुर्मू कल अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं थी. नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. विपक्ष की ओर से उन्हें चुनौती देने के लिए यशवंत सिन्हा को चुना गया है.

Image Credit source: PTI
LIVE NEWS & UPDATES
-
24 Jun 2022 11:27 AM (IST)
NDA’s candidate Droupadi Murmu: गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट बिल्डिंग पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में Droupadi Murmu नामांकन करेंगी.
-
24 Jun 2022 11:17 AM (IST)
President Election: विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की सुरक्षा बढ़ी
विपक्ष की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में चुनौती देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ की ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.
-
24 Jun 2022 11:12 AM (IST)
Droupdi Murmu Nomination: अर्जुन मुंडा बोले- आदिवासी समुदाय के लिए गर्व की बात
आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी नामांकन के लिए पहुंचे हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश की जनता खासतौर से आदिवासी समुदाय को के लिए यह गर्व की बात है.
The people of the country especially the tribal community are feeling proud of the nomination of Droupadi Murmu as a presidential candidate. This is a historic: Union minister for Tribal Affairs Arjun Munda at Parliament Library Building in Delhi pic.twitter.com/jsl85SMlMz
— ANI (@ANI) June 24, 2022
-
24 Jun 2022 11:03 AM (IST)
नामांकन के लिए यूपी के सीएम योगी भी साथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए संसद भवन पहुंचे हैं. थोड़ी देर में वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन करेंगी.
Delhi | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at Parliament, ahead of the nomination filing of NDA’s presidential candidate Droupadi Murmu. pic.twitter.com/SeZAtVEQOj
— ANI (@ANI) June 24, 2022
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी. वह कुछ देर पहले ओड़िशा भवन से संसद के लिए रवाना भी हो गई हैं. इससे पहले द्रौपदी मुर्मू कल गुरुवार को अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं और शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.ल रहीं 64 वर्षीय मुर्मू आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं. नामांकन के दौरान ओडिशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD) के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के दो वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे. बीजद ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है. यहां जानें पल-पल का लाइव अपडेट.
Published On – Jun 24,2022 10:16 AM